Breaking

मुंबई में बढ़ रहे कोरोना के मरीजों ने बढ़ाई चिंता

जिस प्रकार भारत में करुणा वायरस अब गंभीर होते जा रहा है और रोज मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं देश भर में गुरुवार को  1755 कोरोना के मरीजों की पुष्टि हुई है तो उससे भी चिंता की बात यह है कि अकेले महाराष्ट्र में 778 लोग कोरोना से   संक्रमित पाए गए हैं। इन आंकड़ों को देखकर कहा जा रहा है कि मुंबई भारत का वुहान बनते जा रही है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि मुंबई में हर दूसरे दिन कोरोना वायरस के 1000 मामले सामने आ रहे हैं जो काफी चिंता का विषय है। गुरुवार के आंकड़े की बात करें तो महाराष्ट्र में 778 कोरोना के मामले सामने आए जिसमें अकेले मुंबई शहर से 522 कोरोना मरीज पाए गए हैं। अब तक मुंबई में 4,000 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और 283 की मौत हो चुकी है। मुंबई में पूरी तरीके से लॉक डाउन लगा है  बावजूद इसके ये आंकड़े रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

No comments